Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म की रफ्तार धीमी

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' धीरे-धीरे धीमी गति आगे बढ़ रही है। चार दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

23 Mar 2026

बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म की रफ्तार धीमी

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' धीरे-धीरे धीमी गति आगे बढ़ रही है। चार दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन करीब 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 60.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड स्तर पर भी 'उस्ताद भगत सिंह' ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 10.12 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसका कुल वैश्विक कलेक्शन 81.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राशि खन्ना और श्रीलीला भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म थलापति विजय की तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म की रफ्तार धीमी
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' धीरे-धीरे धीमी गति आगे बढ़ रही है। चार दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News